बिलासपुर

सिम्स में डॉक्टर से दुर्व्यवहार के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रबंधन ने जारी किए सख्त निर्देश.

(किशोर श्रीवास्तव/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सिम्स अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना के बाद प्रबंधन हरकत में आ गया है। घटना के बाद अधिष्ठाता और चिकित्सा अधीक्षक ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सख्त कदम उठाए गए।

Advertisement

दरअसल, 4 और 5 अक्टूबर की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने सिम्स के एक डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश का माहौल बना। स्थिति को संभालने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सिम्स प्रशासन ने तुरंत बैठक की। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए –

Advertisement

 

ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त CCTV कैमरे और बेहतर प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए। सभी सुरक्षा कर्मियों को बेटन और आवश्यक उपकरणों के साथ ड्यूटी पर सतर्क रहने को कहा गया है।शराब सेवन कर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अल्कोहल मीटर से की जाएगी।साथ ही, पार्किंग व्यवस्था में लापरवाही पर ठेकेदार को चेतावनी दी गई है।

 

घटना की जानकारी देने के लिए जूनियर डॉक्टर संघ के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र साहू ने टीम के साथ सीएसपी गगन कुमार से भेंट की। सीएसपी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सिम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button