बिलासपुर

VIDEO : जूना बिलासपुर रोड बना डांस फ्लोर, गड्ढों में वाहन और लोग खा रहे हिचकोले.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – इस इलाके में सड़क पर चलते लोग अचानक डांस करने लगते है। कंट्रोल करने पर भी वाहन हिचकोले खाते है। गांधी चौक से ज्वाली नाला तक आधा किमी का सफर आपके सारे कस बल निकाल कर रख देगा।

Advertisement

लंबे अर्से से गड्ढों मे बदल चुका जूना बिलासपुर मुख्य मार्ग शहर की तस्वीर बयान कर रहा है। ई रिक्शा और स्कूटर इन गड्ढों से हार मानकर धराशाई होते है। दो दिनों से हो रही बारिश के पानी से सड़क की जो तस्वीर साफ कर दी है उसमें सरकारी सिस्टम का निकम्मापन साफ नजर आता है।

Advertisement

यह बेहद शर्मनाक है कि सड़क पर चलने के लिए पहले से टैक्स अदा कर चुके न्यायधानी के नागरिकों को सड़क पर ही यातना दी जा रही है। अस्पताल पहुंचाने तक मरीज की हालत और भी खराब हो जाती है। तमाम कठिन हालातों का असर भोग रहे आसपास के व्यापारी पूछते है, पत्रकार साहब सड़क आखिर कब तक बनेगी ।

 

 

Related Articles

Back to top button