रायपुर
VIDEO : शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने युवक से छीने रुपये, शिकायत दर्ज….

रायपुर – गंज थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में एक गरीब व्यक्ति से जबरन दो हजार रुपये छीन लिए।
घटना फाफाडीह क्षेत्र की है, जहां शराब भट्टी के पास और इंडियन पेट्रोल पंप के सामने यह शर्मनाक वारदात हुई। जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति काम से घर लौट रहा था, तभी नशे में धुत कांस्टेबल ने उसे रोक लिया और जबरन उसकी जेब से 2000 रुपये निकाल लिए।
पीड़ित ने तत्काल गंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।




