बिलासपुर

छ. ग. आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने आदर्श दुर्गोत्सव पंडाल में किए माता रानी के दर्शन, समिति को दी बधाई

बिलासपुर – नवरात्रि पर्व पर पूरे प्रदेश में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा बिलासपुर के गोंड़पारा रिवर व्यू में बने दुर्गोत्सव पंडाल की हो रही है। आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने अपनी स्वर्ण जयंती पर प्रदेश का सबसे बड़ा पंडाल तैयार किया है। अरपा तट पर बने इस विशाल पंडाल को देखने हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

Advertisement

बुधवार नवमी के दिन छत्तीसगढ़ आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी प्रेमा अग्रवाल के साथ माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ और पदाधिकारियों ने अग्रवाल दंपति का स्वागत कर सम्मान किया। श्री अग्रवाल ने भव्य आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह का आयोजन न केवल धार्मिकता बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मेल-जोल का भी माध्यम है।इस दौरान समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ, महेश दुबे (टाटा महाराज), चंचल सलूजा, अमित दुबे अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

2 लाख वर्गफीट में सजे इस पंडाल में 25 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है। पंडाल की थीम राजस्थान की संस्कृति पर आधारित है, जहां बाहरी स्वरूप महलनुमा है और अंदरूनी सजावट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखती है। झांकियां, मंदिरनुमा सजावट, लेजर शो, भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन को खास बना रहे हैं।

गोंड़पारा रिवर व्यू का यह दुर्गोत्सव केवल बिलासपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देशभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां का नजारा किसी महाकुंभ से कम नहीं दिख रहा।

Related Articles

Back to top button