साल में एक मर्तबा प्रभु देते हैं दर्शन, इस बार 5 घण्टे के लिए खुलेंगे मन्दिर के कपाट.

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – शहर का प्राचीन और रहस्यमयी सीताराम हनुमान मंदिर दशहरे पर खुलने जा रहा है। इस मंदिर की खासियत है कि साल में केवल एक ही दिन, दशहरे पर इसके पट खोले जाते हैं।
हटरी चौक, जूना बिलासपुर स्थित करीब 150 साल पुराना यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। इसे मनोकामना मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। परंपरा के मुताबिक अब तक मंदिर के पट शाम 5 बजे खुलते थे, लेकिन इस बार समय में बदलाव किया गया है।
इस दशहरे पर भक्त दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मणजी और हनुमानजी के दर्शन कर सकेंगे। रहस्यमयी आस्था, साल भर का इंतज़ार और केवल पांच घंटे की दर्शन अवधि… यही वजह है कि हर साल यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
दशहरे पर खुलने वाला यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि बिलासपुर की परंपरा और विश्वास की अनोखी पहचान भी है।




