Uncategorized
आदर्श दुर्गा उत्सव समिति पंडाल में सचिदानंद तीर्थ का आगमन, समिति के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएँ

बिलासपुर -आदर्श दुर्गा उत्सव समिति सुभाष नगर के पंडाल में आज सचिदानंद तीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की और उपस्थित जनों को नवरात्रि की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने हर व्यक्ति से मंदिर और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। समिति के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने शुभकामनाएँ दीं और सुझाव दिया कि एक स्मारिका प्रकाशित की जाए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस आयोजन को याद रख सकें।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जवाहार सराफ ने सचिदानंद तीर्थ का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर महेश दुबे, सुभाष सराफ, जीतेन्द्र सोनी, लक्की यादव, कैलाश तिवारी, अथर्व सराफ, किरण सराफ, ज्योति सिंह, सोनम तिवारी, उनके आश्रम से आए शिष्य और अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



