BIG BREAKING : कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में कांग्रेस नेता के बेटे संस्कार सिंह ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, उसने अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
संस्कार सिंह भोपाल में NEET की तैयारी कर रहा था और नवरात्र पर्व के अवसर पर अपने घर आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पड़ोसियों और परिवारजनों ने बताया कि संस्कार पढ़ाई में बहुत मेहनती थे और किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि का संकेत नहीं मिला।
सरकंडा थाना पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और मामले की गहन जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना इलाके में शोक और स्तब्धता का कारण बनी हुई है।




