टीटीई के गले में होगा कैमरा, खुद की हरकत भी होगी रिकॉर्ड, पारदर्शिता व सुरक्षा होगी मजबूत.

(भूपेंद्र सिंह राठौर/राजा खान) : बिलासपुर – यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और भरोसे को मजबूत बनाने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब टिकट चेकिंग कर्मचारियो को बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं।
बिलासपुर मंडल के 50 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए गए है, जिससे ट्रेन में टिकट जांच के दौरान हर गतिविधि रिकॉर्ड की जा सके और पारदर्शिता बनी रहे। इस पहल का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने एक विशेष बैठक में कैमरे वितरित कर उसके इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इन बॉडी वार्न कैमरों से न केवल टिकट चेकिंग प्रक्रिया में सुधार होगा, बल्कि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच भरोसे की नई दीवार खड़ी होगी। यह कैमरे सामने और इस्तेमाल करने वाले दोनों दिशाओं में रिकॉर्ड करते हैं, जिससे हर कोण से गतिविधियों की निगरानी की जा सकती है। मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह में बताया की इन कैमरों का उद्देश्य सिर्फ निगरानी नहीं, बल्कि पारदर्शिता और सुरक्षा को और मज़बूत करना है। इससे किसी भी विवाद की स्थिति में प्रमाण उपलब्ध रहेगा और कर्मचारियों के लिए भी यह सहायक सिद्ध होगा।
फिलहाल यह पहल ट्रायल बेसिस पर 50 कर्मचारियों के साथ शुरू की गई है, लेकिन भविष्य में इसे और अधिक व्यापक रूप से लागू किया जा सकता है
तकनीक के इस इस्तेमाल से यह साफ़ है कि रेलवे अब सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि सुरक्षा और सेवा का भी नया मानक स्थापित कर रहा है। बिलासपुर मंडल की यह पहल पारदर्शिता की तरफ एक और कदम है.




