
रायपुर – चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डॉ. के.के. सहारे डीन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के निलंबन को रद्द कर उन्हें पुनः बहाल कर दिया है।

यह आदेश उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। उनकी पदस्थापना कोरबा मेडिकल कॉलेज में डीन के पद पर की गई है।




