दुर्ग
सुपारी किलिंग में महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

दुर्ग। ग्राम टेमरी (नगपुरा) में मिली महिला की अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामला निकला सुपारी किलिंग का। मृतका गंगोत्री जांगड़े की हत्या नौकरी लगाने के नाम पर ठगे गए पैसों के विवाद में की गई।
आरोपियों ने गंगोत्री का गला घोंटकर हत्या की और पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। हत्या की साजिश वीडियो कॉल पर रची गई थी और इसके लिए आरोपी निर्भय जांगड़े को एक लाख रुपये सुपारी के रूप में दिए गए थे।
पुलिस ने आरोपी निर्भय जांगड़े, जयदीप साहू, मनीष बंजारे, पवन सिंह, हेमलता बंजारे और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।




