दुर्ग

नशीली टेबलेट के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार….

दुर्ग जिले के थाना पुलगांव क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी कुलविंदर सिंह को रसमडा भदौरिया पेट्रोल पंप के पास नशीली टेबलेट बेचते हुए गिरफ्तार किया।

Advertisement

आरोपी के कब्जे से कुल 480 नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त की गई हैं, जिसमें Leeford Health Care Ltd. की 360 नग और ELPJ 0.5 की 120 नग शामिल हैं।जानकारी के अनुसार आरोपी ट्रक ड्राइवर है और रायपुर से सामान लेकर विभिन्न राज्यों में जाता है। इस बार वह आंध्रप्रदेश से सामान लाते समय नशीली टेबलेट भी लेकर आ रहा था और उन्हें अन्य लोगों को बेचने की योजना में था।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल और ट्रेलर भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि चंद्रशेखर सोनी, सउनि राज कुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक मानसिंह गायकवाड, सुरज पांडे, आरक्षक हेमेन्‍द्र कुर्रे, डोमन साहू, हरिशचंद सिन्‍हा और संजय की भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button