बिलासपुर
ध्वज यात्रा : उपवास में पैदल चल रहे विधायक सुशांत, आदिवासी गांव में बिताई रात

बिलासपुर – बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजायात्रा पहले ही दिन चर्चा का विषय बन गई है। उमस भरी गर्मी और उपवास के बीच वे लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं। हाथों में भगवा ध्वज लिए चलते विधायक को देखने लोग उत्सुक नज़र आ रहे हैं।
यात्रा जिन गांवों से गुजर रही है, वहां ग्रामीणों द्वारा भजन मंडलियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत किया जा रहा है। सोमवार की रात सुशांत शुक्ला ने आदिवासी अंचल के कोरबी गांव में देवी मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। यहां लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से झूमने पर मजबूर कर दिया।
विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे गैर-राजनीतिक बताते हुए कहा कि ध्वजायात्रा का उद्देश्य आदिवासी और वंचित वर्गों के बीच समृद्धि और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार है। यह यात्रा कुल 171 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।




