बिलासपुर

यहाँ मिला लगभग विकसित मानव भ्रूण…..

 

Advertisement

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – तखतपुर के मनिहारी पुल के पास सोमवार सुबह एक सनसनीखेज दृश्य देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बोरी में भरा आठ माह का मानव भ्रूण पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हड़कंप मच गया। तखतपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

 

स्थानीय लोग इस कृत्य को बेहद अमानवीय और संवेदनहीन बता रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को किसने और कब फेंका। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस मामले में किसी तरह की अफवाह न फैलाएँ और जांच में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button