बिलासपुर
नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – अरपा नदी पर देवरीखुर्द स्टॉप डैम के पास शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की।
शव की तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक का आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान गनियारी, कोटा थाना क्षेत्र निवासी यतेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि यतेंद्र गुप्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही कोटा थाने में दर्ज थी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मौत पानी में डूबने से हुई होगी। हालांकि, सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।




