बिलासपुर

बिलासपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा : बेलगहना स्टेशन के पास डीज़ल इंजन पटरी से उतरा….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – बेलगहना स्टेशन के पास एक डीज़ल इंजन पटरी से उतर गया, जिसके चलते कई घंटों तक रेल यातायात प्रभावित रहा। हादसे के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार तड़के बेलगहना रेलवे स्टेशन के आगे हुआ। बताया जा रहा है कि पॉइंट बदलते समय अचानक इंजन के दो पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद अमरकंटक एक्सप्रेस और सारनाथ एक्सप्रेस समेत करीब 10 ट्रेनें घंटों तक ट्रैक पर फंसी रहीं।

Advertisement

 

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। अच्छी बात यह रही कि किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस हादसे से प्रभावित ट्रेनें –

  • दुर्ग–भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस
  • बेलगा एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस
  • दुर्ग–जयपुर सारनाथ एक्सप्रेस
  • और अन्य कई ट्रेनें

 

हादसे के चलते घंटों तक ट्रेन संचालन ठप रहा और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल रेलवे ने इंजन को हटाकर ट्रैक दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर इंजन पटरी से उतरने की असली वजह क्या थी।

Related Articles

Back to top button