बिलासपुर

VIDEO : कोटा के कोरी डेम में पिकनिक के दौरान रेलवे कर्मचारी की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – कोटा कोरी डेम में पिकनिक मनाने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो बिलासपुर रेलवे विभाग में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत थे और अंबिकापुर निवासी थे।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र सिंह अपने चार साथियों के साथ पिकनिक मनाने कोरी डेम पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय वह पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Advertisement

पुलिस ने एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी सूचना दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिल सका है। राहत कार्य तेजी से जारी है। वहीं, घटना के बाद मृतक के साथ आए अन्य लोग और परिवारजन शोक में डूबे हुए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button