जशपुर

गणेश विसर्जन जुलूस में घुसी बोलेरो, 3 की मौत, चालक गिरफ्तार….

जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन जुलूस मातम में बदल गया। शराब के नशे में बोलेरो चालक ने भीड़ में गाड़ी घुसा दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Advertisement

मृतकों की पहचान अरविंद केरकेट्टा (19), विपिन प्रजापति (17) और खिरोवती यादव (32) के रूप में हुई है। आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव (40) निवासी कुदमुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया है।

Advertisement

 

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, एएसपी अनिल सोनी और एसडीओपी दिलीप कोसले मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(A), 105 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button