छत्तीसगढ़

बस्तर में बारिश का कहर: जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सड़कें बंद, नाले में फंसा ग्रामीण

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बस्तर संभाग के लगभग सभी जिले मूसलाधार बारिश की चपेट में हैं। जगदलपुर से सुकमा और बीजापुर मार्ग पर हालात बेहद खराब हो गए हैं। शहर से महज 10 किलोमीटर दूर ही सड़क पर कमर तक पानी बह रहा है, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

Advertisement

 

Advertisement

लगातार बारिश से कई गांवों का आपसी संपर्क भी टूट गया है। चेरपाल रपटा डूब जाने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज परियागुड़ा गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

 

तेज बारिश से बारसूर-गीदम मार्ग के बीच गणेश बाहर नाले में एक ग्रामीण पानी के तेज बहाव में फंस गया। जानकारी मिलते ही विधायक विक्रम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में डटे थे।

 

बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जहां सड़कें और पुल डूब रहे हैं, वहीं लोगों की जान पर भी बन आई है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि राहत व बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button