छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और 6 और 7 जुलाई को अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई है, वहीं कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तीव्र और अति भारी वर्षा की आशंका है।
रेड अलर्ट – मध्य छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट – रायपुर सहित अन्य जिलों के लिए प्रभावी रहेगा।
उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र,जो 7.6 किमी. ऊँचाई तक फैले चक्रीय परिसंचरण से जुड़ा है,
धीरे-धीरे झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से अगले 48 घंटों तक तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं।




