जशपुर

ऑपरेशन “आघात” : घर से 16 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन आघात के तहत थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव में एक निगरानी बदमाश के घर से 16 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे की कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

Advertisement

 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामप्रताप यादव, उम्र 50 वर्ष, निगरानी बदमाश है और लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे में शामिल था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो आरोपी और उसके परिजन पुलिस से विवाद कर घर को ताला लगाकर फरार हो गए। संदेह होने पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए घर का ताला तोड़ा और तलाशी ली।

 

तलाशी के दौरान पुलिस को सोफे के नीचे, कूलर के अंदर और आंगन में खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर रखा 16 किलो अवैध गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ स्कॉर्पियो और एक स्कूटी को भी जब्त किया है।

 

  • 16 किलो गांजा बरामद
  • 4.50 लाख रुपए की कीमत
  • स्कॉर्पियो और स्कूटी जप्त
  • मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

मुख्य आरोपी रामप्रताप यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।जशपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क को करारा झटका लगा है। ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button