गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

वन विभाग की रेंज ऑफिस में घुसा हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल…..

(शैलेश सोनी) : जीपीएम जिले के मरवाही वन परीक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक जंगली हाथी वन विभाग की रेंज ऑफिस में घुस गया और कार्यालय की दीवार तोड़ दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement

 

जानकारी के अनुसार देर शाम हाथी नर्सरी की तरफ से होते हुए कार्यालय परिसर में पहुंचा और अंदर घुसते ही दीवार को तोड़ दिया। इसके बाद वह चीचगोहना गांव की ओर बढ़ गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हाथियों के झुंड मरवाही इलाके में उत्पात मचा चुके हैं, जिसमें घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा था।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी शुरू कर दी। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूर रहने की अपील की गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button