बिलासपुर

भांवर गणेश मंदिर फिर चोरों के निशाने पर, एक साल पहले आधी मूर्ति चोरी, अब शेष हिस्सा भी गायब

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में प्राचीन भांवर गणेश मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया है। अज्ञात चोर मंदिर से दुर्लभ गणेश प्रतिमा का शेष हिस्सा भी चुरा ले गए.

Advertisement

Advertisement

 

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा पाली स्थित इस प्राचीन मंदिर में करीब तीन फीट ऊंची काले ग्रेनाइट की गणेश प्रतिमा स्थापित थी। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति पहले से ही चोरों के निशाने पर थी। लगभग एक साल पहले मूर्ति का आधा हिस्सा चोरी हो गया था और अब शेष बचा हुआ हिस्सा भी गायब हो गया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में इससे पहले भी पांच बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं। बार-बार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है।फलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक यह प्राचीन मंदिर चोरी की वारदातों का शिकार होता रहेगा।

Related Articles

Back to top button