जशपुर

साले ने की जीजा की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

 

Advertisement

जशपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बाद साले ने अपने ही जीजा की जान ले ली। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

 

दरअसल, मृतक रामसाय अपनी पत्नी को ससुराल से लेने गया था। इसी दौरान उसका साला, आरोपी सत्यम राम, अपनी बहन को भेजने से मना करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में अपने जीजा रामसाय के पेट पर जोरदार लात मार दी।

 

घर लौटने के बाद रामसाय की हालत बिगड़ गई और दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पेट में लगी चोट से उसकी अंतड़ी फट गई थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने पर मौत हुई।

 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी सत्यम राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।पारिवारिक विवाद से शुरू हुआ यह मामला आखिरकार हत्या तक पहुंच गया। जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे है।

 

Related Articles

Back to top button