बिलासपुर

बिलासपुर में दो पुलों पर आत्महत्या की कोशिश नाकाम, पुलिस और राहगीरों की सूझबूझ से दो जिंदगियाँ बचीं

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में रविवार को दो अलग-अलग पुलों पर अफरातफरी मच गई। एक महिला ने राम सेतु पुल पर चढ़कर जान देने की कोशिश की, वहीं इंदिरा सेतु से एक युवक कूद गया। पहली घटना थाना सरकंडा क्षेत्र के राम सेतु पुल की है, जहां एक महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों की मदद से महिला को सकुशल बचा लिया गया।

Advertisement

 

Advertisement

वहीं दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। इंदिरा सेतु पुल पर पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों ही मामलों में पुलिस की तत्परता और लोगों की सूझबूझ से बड़ी घटनाएँ टल गईं।

 

फिलहाल महिला और युवक की काउंसलिंग की जा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि राहगीरों, डायल-112 और पुलिस की सूझबूझ से दोनो मामलों में युवक व युवती की जान बचाई जा सकी। हादसे से पहले ही समझदारी दिखाने वाले युवकों और पुलिस की सराहना हर कोई कर रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button