बिलासपुर

उसलापुर ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने से उमस और धूप में फंसे लोग, ट्रैफिक पुलिस रही नदारद

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – उसलापुर ओवरब्रिज से गुजरते समय लोगो को अक्सर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। जाम मे फंस कर वाहन चालक परेशान होते है। रविवार को भी यहाँ घंटों जाम की स्थिति बनी रही।दरअसल, उसलापुर से मंगला चौक की ओर जा रहा एक मालवाहक वाहन ओवरब्रिज के पास खराब हो गया। जैसे ही गाड़ी बीच सड़क पर बंद हुई, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।उमस और धूप में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। स्कूली बच्चे, मरीज और आम राहगीर तक जाम में परेशान होते दिखाई दिए।

Advertisement

 

Advertisement

सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि ट्रैफिक क्लियर करने के लिए यातायात पुलिस मौके पर नज़र नहीं आई। लोगों ने ही आपस में मशक्कत कर किसी तरह बिगड़ा वाहन किनारे किया और धीरे-धीरे जाम से राहत मिली। लोगों का कहना है कि उसलापुर ओवरब्रिज पर आए दिन इसी तरह की स्थिति बनती रहती है और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से समस्या और बढ़ जाती है।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई स्थायी इंतज़ाम नहीं किया गया है। कभी गाड़ियों के खराब होने से तो कभी भारी वाहनों की आवाजाही से ओवरब्रिज जाम हो जाता है। जाम लगते ही लोग घंटों तक फंसे रहते हैं और यातायात पुलिस मौके से नदारद रहती है।उसलापुर ओवरब्रिज का यह हाल किसी एक दिन का नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की समस्या है। लोगों की मांग है कि ट्रैफिक पुलिस यहां स्थायी तैनाती करे ताकि हर बार उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Related Articles

Back to top button