छत्तीसगढ़
अंतरराज्यीय सागौन तस्करी नाकाम, वन विभाग ने जब्त की ₹55 हज़ार की लकड़ी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। यहां वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय सागौन तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। कार्रवाई के दौरान विभाग ने लाखों कीमती लकड़ी जब्त की है।
शनिवार को भोपालपटनम वन परिक्षेत्र की टीम ने तरलागुड़ा फॉरेस्ट नाके पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने संदिग्ध टोयोटा इनोवा वाहन (क्रमांक ए.पी. 36 ए.एस. 5920) को रोका। वाहन की जांच करने पर उसमें कीमती 08 नग सागौन लट्ठे मिले। जिनकी कुल माप 0.586 घन मीटर और बाजार कीमत लगभग ₹55,000 आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक यह वाहन तेलंगाना के तस्करों द्वारा छत्तीसगढ़ से सागौन ले जाने के लिए उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।जप्त लकड़ी और वाहन को भोपालपटनम डिपो में सुरक्षित रखा गया है।
वन विभाग ने फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अंतरराज्यीय सागौन तस्करी का बड़ा प्रयास विफल हुआ है।




