रायपुर

हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़, 57 लाख की चिट्टा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट तथा कबीरनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन (चिट्टा) का अंतर्राज्यीय सिंडिकेट पकड़ा गया है।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस ने कार्रवाई कर मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू, उसके डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी, भूषण शर्मा समेत 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 273.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 05 मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की खुदरा कीमत लगभग 57 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि पंजाब का तस्कर इस पूरे नेटवर्क का संचालन करता था। आरोपी वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए माल की डिलीवरी और सप्लाई करते थे।

 

कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी –

  • मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू (मुख्य सप्लायर)
  • विजय मोटवानी
  • दिव्या जैन
  • नितिन पटेल
  • जसप्रीत कौर
  • भूषण शर्मा

 

सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक रायपुर में अलग-अलग मामलों में 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 1.57 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की हेरोइन (चिट्टा) जब्त की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button