मुंगेली

गौवंश तस्करी का पर्दाफाश : 19 मवेशियों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जप्त  

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर जरहागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 ट्रक और 19 नग मवेशी जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 15 लाख 95 हजार रुपए आंकी गई है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक सालिकराम धृतलहरे के पर्यवेक्षण में की गई।

Advertisement

 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 19 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक माजदा ट्रक (क्रमांक CG-04 NU-1900) में मवेशी भरकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ग्राम सेमरचुवा के पास घेराबंदी की, जहां ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। चेकिंग में ट्रक से 09 भैंस और 10 भैसा, कुल 19 मवेशी बरामद किए गए।

 

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान संजय टंडन (40), राजेश टंडन उर्फ पिंटू (32), बलम उर्फ परमेश्वर (26) और दशरूराम उर्फ बुचई (45) के रूप में हुई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा सहित पुलिस टीम के जवानों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button