बिलासपुर

जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 41 हजार नगद और 11 मोबाइल जब्त….

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – सरकण्डा थाना क्षेत्र में जुआ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में दबिश देकर पुलिस ने 9 आरोपियों को ताश-पत्ती से जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 41 हजार 505 रुपए नगद, 11 मोबाइल फोन और प्लास्टिक के कॉइन बरामद किए गए।

Advertisement

 

Advertisement

पकड़े गए आरोपियों में शहर और आसपास के कई नामचीन लोग शामिल हैं : जिनमें रमेश कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील अग्रवाल और पारसराय के नाम शामिल हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रेड कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सरकण्डा पुलिस की सतर्कता और अपराधों पर अंकुश लगाने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button