बिलासपुर

तोखन एवं धर्मजीत ने मिलकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से हवाई सुविधा की रखी मांग, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने हर संभव प्रयास का दिया आश्वासन

बिलासपुर/तखतपुर – दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने संयुक्त रूप से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की और उनसे बिलासपुर हवाई सेवा में जन सुविधाओं से जुड़ी बहुत सारी जरुरतों और आवश्यकताओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की फेहरिस्त रखी।

Advertisement

 

Advertisement

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायक धर्मजीत सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया कि बिलासपुर क्षेत्र काफी विस्तार और फैला हुआ है यहां से आसपास लगभग आधा छत्तीसगढ़ हवाई सेवा से लाभान्वित होगा। उसके मुकाबले में यहां हवाई सेवा के नाम पर लगभग एक बड़ी रिक्तता बनी हुई है।

 

बिलासपुर हवाई सेवा में 4 सी की सुविधा बहुत ज्यादा जरूरी है। इसी के साथ बड़े वायुयान के लिए यहां रनवे के लिए ज्यादा भूमि की आवश्यकता है इसके लिए सेना की जमीन हवाई सेवा के लिए दिलाई जाए। बिलासपुर शहर को हवाई सेवा में बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ा जाए ताकि क्षेत्र का विकास बड़े और जन सुविधा को लाभ मिले। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं धर्मजीत सिंह विधायक ने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र में हवाई सेवा की मांग को लेकर लोगों में निराशा और निरुत्साह का वातावरण बनता जा रहा है जिसे रोकने के लिए बहुत ही आवश्यक है कि हवाई सेवा के नाम पर बिलासपुर की सुविधाएं बढ़ाई जाए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं विधायक धर्मजीत सिंह को आश्वस्त किया है कि वह हर संभव प्रयास के साथ बिलासपुर को हवाई सेवा में सुविधा देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button