छत्तीसगढ़

DRG जवानों पर IED हमला, एक जवान शहीद, तीन घायल….

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान DRG की टीम पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर हमला किया। इस घटना में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं।

Advertisement

 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, DRG की टीम 17 अगस्त को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान 18 अगस्त की सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में धमाका हो गया। इस विस्फोट में जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। वहीं तीन अन्य जवान घायल हुए हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। विस्तृत जानकारी अभियान के पूरा होने के बाद साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button