छत्तीसगढ़

नक्सल संगठन को बड़ा झटका, चार इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण….

गरियाबंद जिले में नक्सल संगठन को करारा झटका लगा है। दो महिला और दो पुरुष समेत चार हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया।जिला पुलिस लाइन गरियाबंद में नक्सल ऑपरेशन आईजी अंकित गर्ग, रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की गई।

Advertisement

 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, महिला नक्सली अनीता और सुजाता तथा पुरुष नक्सली दीपक और कैलाश लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। इनमें से कई पर इनाम भी घोषित था।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने कहा कि अब वे शांति और विकास की राह पर चलना चाहते हैं।

 

आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि चारों नक्सलियों को आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं आईजी अंकित गर्ग ने इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका बताया और आगे भी अभियान को और तेज़ी से जारी रखने की बात कही। यह आत्मसमर्पण गरियाबंद पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button