छत्तीसगढ़

कांकेर के जलप्रपात में हुआ हादसा, रायपुर के युवक की हुई मौत…

 

Advertisement

कांकेर जिले के मशहूर मलांजकुड़ुम जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे गोपाल चंद्राकर की पानी में गिरने से मौत हो गई।

Advertisement

 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गोपाल अपने पांच दोस्तों के साथ वाटरफॉल पहुंचा था। इसी दौरान वह डेंजर जोन में चला गया, जहां चिकने पत्थर पर पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रात में रेस्क्यू नहीं हो सका। रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया। इस घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन है।

Related Articles

Back to top button