छत्तीसगढ़

जानिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। 13 अगस्त को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कई जगह बारिश का दौर जारी रहेगा।दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Advertisement

 

Advertisement

पिछले 24 घंटों में, प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बस्तर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
रायगढ़ में सर्वाधिक 12 सेंटीमीटर, पुसौर में 9, बास्तानार में 8 और अंतागढ़ में 6 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।सिनॉप्टिक सिस्टम के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, मानसून द्रोणिका और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश का दौर जारी है।

 

मौसम विभाग ने कल के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। वहीं, अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button