रायपुर

तथाकथित पत्रकार बनकर महिला से 2 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

 

Advertisement

रायपुर में तथाकथित पत्रकार बनकर महिला से 2 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

Advertisement

 

गिरफ्तार मुख्य आरोपी आकाश तिवारी (35) मूल रूप से जांजगीर-चांपा के ग्राम खोखर का निवासी है और फिलहाल भाटागांव के आनंद विहार में किराए के मकान में रह रहा था। वह खुद को “दबंग टुडे” पोर्टल का पत्रकार बताकर लोगों को झांसे में लेता था। दूसरा आरोपी अनुराग शर्मा (30) रायपुरा के सत्यम विहार का रहने वाला है।

 

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को मटखोलवा पारा न्यू चांगोरा भाठा निवासी रेणुका नेताम ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा शिवा नेताम थाना डी.डी. नगर पुलिस की हिरासत में था। इस दौरान आकाश तिवारी ने बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर, महिला को धमकाया और कहा कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो उनके बेटे को 10 साल के लिए जेल भेज देगा।

 

आरोपियों ने 12 अगस्त की दोपहर मंगल होटल के पास महिला से 2 लाख रुपये नकद लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर 13 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 89 हजार रुपये बरामद किए हैं।फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button