बिलासपुर

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी से 12 लाख की ठगी….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय पतिराम गढ़वाल, जो रेलवे से सेवानिवृत्त हैं, को उनकी रिटायरमेंट पर 12 लाख रुपये मिले थे। आरोप है कि पतिराम ने अपने परिचित राम प्रसाद देवांगन पर भरोसा करते हुए यह रकम एलआईसी में निवेश करने के लिए दी, लेकिन आरोपी ने पैसे एलआईसी में न लगाकर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में जमा कर दिए। यह कंपनी व्यापार बिहार में स्थित थी, जो अब अपना ऑफिस बंद कर फरार हो चुकी है।

Advertisement

 

जब पतिराम ने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो पूरी ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में ठगी और विश्वासघात की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button