रायपुर
जुआरी से जब्त 12 लाख का गबन, थाना प्रभारी लाइन अटैच, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड…..

रायपुर – माना थाना क्षेत्र में जुआ खेलकर लौट रहे एक व्यक्ति से पुलिस ने 12 लाख रुपये जब्त किए थे। लेकिन यह रकम थाने में सुपुर्द करने की बजाय गबन कर ली गई।
इस गंभीर अनियमितता की जानकारी जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मिली, उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए माना थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच कर दिया। साथ ही हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला को सस्पेंड कर दिया गया है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।




