रायपुर

प्रेम संबंध में विवाद बना जानलेवा : महिला की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

 

Advertisement

राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 14 की निवासी छीता बाई निर्मलकर की खून से लथपथ लाश खाट पर मिली थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

Advertisement

 

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका के घर आरोपी तरुण दास मानिकपुरी का आना-जाना था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर गला दबाकर महिला की हत्या कर दी।पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button