जांजगीर-चाम्पा

रक्षा बंधन पर जांजगीर-चांपा पुलिस का तोहफ़ा : ‘एक हेलमेट भाई के नाम’, 1000 दोपहिया चालकों को मिलेगा जीवन रक्षक उपहार

जांजगीर-चाम्पा – “रक्षा बंधन के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने ‘ऑपरेशन उपहार’ की शुरुआत की है, जिसके तहत 8 अगस्त को जिलेभर में 1000 हेलमेट निःशुल्क बांटे जाएंगे।”

Advertisement

 

Advertisement

“जिले के सड़क दुर्घटना आंकड़ों के अनुसार, दोपहिया वाहन चालकों की मौतों में 70% मामले सामने आए हैं, जिनमें से हेलमेट उपयोग से करीब 40% लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में यह अभियान शुरू किया गया है।”

 

“अभियान का मुख्य उद्देश्य है – लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना, जन्मदिन, विवाह जैसे अवसरों पर हेलमेट उपहार में देकर जनजागरूकता फैलाना और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन बढ़ाना।”

 

कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार करेंगे। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में एक साथ हेलमेट वितरण किया जाएगा। अभियान में कई सामाजिक संगठन, व्यापारीगण और जन प्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस की ये पहल न सिर्फ सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी देती है। ‘एक हेलमेट भाई के नाम’—यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन बचाने की दिशा में एक नेक मुहिम है।

Related Articles

Back to top button