छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है, खासकर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका अमृतसर से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे लगे उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है।4 अगस्त को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

Advertisement

 

अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में थोड़ी गिरावट के बाद पुनः बढ़ोत्तरी के संकेत हैं।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि चेतावनियों को गंभीरता से लें। विशेष रूप से वज्रपात संभावित क्षेत्रों में खुले स्थानों और खेतों से दूर रहें, सुरक्षित स्थानों में शरण लें।

 

Related Articles

Back to top button