छत्तीसगढ़

अवैध रूप से संग्रहित 104 क्विंटल धान जब्त..

बिलासपुर : धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनकी दुकान से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

Advertisement

बताया गया कि गनियारी के जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर के यहां से 30 क्विंटल धान बरामद किया गया। दुकान के मालिक सरजू जायसवाल हैं। सकरी के दुलीचंद पवन अग्रवाल धान की ट्रेडिंग करते हैं।

Advertisement

उनके यहां अवैध रूप से रखे गए 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी प्रकार किरारी गांव के दो कोचिया और फुटकर व्यापारियों के कब्जे से 54 क्विंटल धान बरामद की गई। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button