छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी बिलासपुर में वन महोत्सव, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण”

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड के तिफरा कार्यालय प्रांगण में आज वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और लेडीज़ क्लब की सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।कार्यक्रम की अगुवाई कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट और कल्पना घाटे ने की। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.के. भोजक, अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े, पी.आर. साहू, डी.पी. बारवा, स्मिता सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में पॉवर कंपनी के कर्मचारी उपस्थित रहे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधे लगाए गए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
लेडीज़ क्लब की रून्की अम्बस्ट, ज्योति भोजक, ममता साहू और साक्षी केनार ने भी इस अभियान में भागीदारी निभाई। कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने कहा कि पूरे बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों में पौधे लगाए जा रहे हैं और हमें भावी पीढ़ी के लिए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता पी.व्ही.एस. राजकुमार, बी.के. सरकार, रूपेन्द्र साहू, सुरेश जाटवर, सूर्यकांत जायसवाल, प्रीती रानि साव और सोनल दवे समेत अन्य कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहयोग दिया।पॉवर कंपनी की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है, जो समाज को हरियाली और स्वच्छता का संदेश देती है।




