छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बिलासपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। 30 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, वहीं दुर्ग और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

Advertisement

 

Advertisement

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
इस दौरान मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.1°C अंबिकापुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

 

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब भी सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर से होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक फैला है, जिससे वर्षा की गतिविधियाँ जारी हैं। मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, दिल्ली, मध्यप्रदेश, सतना, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

 

30 जुलाई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, कोरबा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की प्रबल संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

 

31 जुलाई से बारिश की तीव्रता और वितरण दोनों में कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद केवल कुछ स्थानों पर ही हल्की वर्षा या मेघगर्जन के साथ छींटे पड़ सकते हैं। फिलहाल मौसम विभाग की नजर प्रदेशभर में सक्रिय सिस्टम्स पर बनी हुई है। अगले 24 घंटों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है, खासकर भारी वर्षा संभावित जिलों में।

Related Articles

Back to top button