बिलासपुर

NSS शिविर मे हिन्दू छात्रो को नमाज पढ़ाने का मामला,GGU का आरोपी प्रोफ़ेसर गिरफ्तार.

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में आयोजित एनएसएस शिविर में नमाज अदा कराए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम शिवतराई में 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित शिविर के दौरान, 31 मार्च को नमाज पढ़वाने की शिकायत छात्रों ने दर्ज कराई थी।

Advertisement

जांच में धार्मिक भावनाएं आहत करने की पुष्टि होने पर थाना कोटा पुलिस ने प्रोफेसर दिलीप झा सहित कुल आठ लोगों—डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. बसंत कुमार और छात्र आयुष्मान चौधरी—के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 196(ख), 197(1)(ख)(ग), 299, 302, 190 व छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Advertisement

प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को साक्ष्य प्रभावित करने और जांच में सहयोग न करने के कारण 1 मई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

Related Articles

Back to top button