छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: धरदेही में प्रदेश का पांचवां 400 केवी ग्रिड उपकेंद्र ऊर्जीकृत, 176 करोड़ की लागत से तैयार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ को बिजली व्यवस्था के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। बिलासपुर के धरदेही में राज्य का पाँचवां 400 केवी ग्रिड उपकेंद्र अब ऊर्जीकृत हो चुका है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा तैयार इस उपकेंद्र की लागत करीब 176 करोड़ रुपये रही है।

Advertisement

 

Advertisement

धरदेही, जिला मुंगेली में निर्मित यह अत्याधुनिक और उच्च तकनीक से सुसज्जित ग्रिड उपकेंद्र 26 जुलाई को सीएसपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला के हाथों ऊर्जीकृत किया गया। यह उपकेंद्र 400/220 और 220/132 केवी ट्रांसफॉर्मरों के साथ-साथ वोल्टेज नियंत्रक रिएक्टरों से लैस है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने इस उपलब्धि पर ट्रांसमिशन कंपनी को बधाई दी है।धरदेही ग्रिड से बिलासपुर, भाटापारा, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर और बलौदाबाजार जैसे क्षेत्रों को अब अधिक गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। यह उपकेंद्र न केवल उत्पादन को सुचारु रूप से प्रदेश भर में प्रवाहित करेगा, बल्कि ग्रिड स्थिरता को भी मज़बूती देगा।

 

इसके साथ ही यह उपकेंद्र, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की 2×660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल परियोजना के ट्रांसमिशन को भी सुरक्षित बनाएगा।इस उपकेंद्र का निर्माण टेक्नो इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड कोलकाता द्वारा और संबंधित 400 केवी लाइन का कार्य एलएंडटी कंपनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पॉवर कंपनियों के कार्यपालक निदेशक, अभियंता और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button