छत्तीसगढ़

ED की कार्रवाई पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यालय से आई प्रतिक्रिया.…

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास ईड़ी ने रेड मारी है। दो गाड़ियों में पहुंची अफसरों की टीम घर पर कई दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल से पूछताछ जारी है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। ईडी एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। कई अफसरों की टीम उनके घर में दस्तावेजों को खंगाल रही है।

Advertisement

ED की रेड को लेकर पूर्व सीएम के कार्यालय ने एक नोट जारी किया है। कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया एक्स में ट्वीट करते हुए लिखा- सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button