छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना….

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सावन के तीसरे सोमवार पर हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना हुए। वे भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करेंगे और श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी मौजूद हैं।




