छत्तीसगढ़

इतने दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश हुआ जारी…

Advertisement

राजिम कुंभ कल्प मेले के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन ने 12 फरवरी से 26 फरवरी तक शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

Advertisement

महामाघी पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस धार्मिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गरियाबंद जिले के राजिम, रायपुर जिले के गोबरा नवापारा और धमतरी जिले के मगरलोड सहित कुल 6 शराब दुकानें इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगी. आबकारी विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, और संबंधित जिलों के प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button