बिलासपुर

कोरी डेम में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 16 वाहन जब्त

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिले में कोरी डेम पिकनिक स्पॉट पर हुड़दंग और लापरवाही को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब पीकर वाहन चलाने और स्टंटबाज़ी करने वाले युवकों के ख़िलाफ़ कोटा पुलिस ने शिकंजा कसा है।

Advertisement

कोटा थाना क्षेत्र के घोंघा जलाशय स्थित कोरी डेम में कुछ युवक शराब पीकर गाड़ियों से स्टंट करते नज़र आए। बारिश के मौसम में जहां नदी-नालों में पानी का बहाव तेज़ है, वहीं इन युवकों की यह हरकत जानलेवा साबित हो सकती थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, “चेतना विरुद्ध नशा” और “प्रहार” अभियान के तहत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 16 आरोपियों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Advertisement

 

पुलिस सिर्फ़ कार्रवाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए डेम के आसपास लाउडस्पीकर से मुनादी भी करवाई गई। लाउडस्पीकर से साफ़ ऐलान किया गया नदी किनारे न जाएं, बच्चों को पानी से दूर रखें और शराब सेवन से बचें। पुलिस की यह अपील कोरी डेम के आसपास के गांवों में भी सुनाई दी। लगातार हो रही बारिश और जल स्तर बढ़ने के कारण प्रशासन किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव में जुटा है। इस पूरी कार्रवाई में कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग समेत उप निरीक्षक मीना ठाकुर, एएसआई गोपाल खांडेकर, शिव कुमार साहू, चंद्रप्रकाश पांडे और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की ये सख्ती ज़रूरी है, ताकि पिकनिक मनाने गए लोगों की मस्ती लापरवाही में ना बदल जाए।

Related Articles

Back to top button