जशपुर

करंट लगने से थाना प्रभारी का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

जशपुर जिले के थाना नारायणपुर प्रभारी निरीक्षक रामसाय पैंकरा की बिजली करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई। यह हादसा उनके गृहग्राम सुरगांव (थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) में हुआ, जब वे चंदखुरी से रिफ्रेशर कोर्स पूरा कर लौटे थे।

Advertisement

 

Advertisement

स्व. पैंकरा वर्ष 1983 से पुलिस विभाग में कार्यरत थे और वर्ष 2014 से निरीक्षक के पद पर सेवा दे रहे थे। अगले वर्ष फरवरी 2026 में वे सेवानिवृत्त होने वाले थे।वे सरल, सौम्य और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने जशपुर जिले के फरसाबहार, बगीचा, दुलदुला और ट्रैफिक थाना में भी अपनी सेवाएं दी थीं।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उनके निधन को पुलिस विभाग की एक अपूरणीय क्षति बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button